अपना वोट
24 अक्टूबर 2026

गोपनीयता नीति

हम आपकी उतनी ही जानकारी रखते हैं जितनी साइट को सुरक्षित चलाने, उसका गलत इस्तेमाल रोकने और उसे बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी है। हम कोई जानकारी बेचते नहीं, विज्ञापन के लिए किसी को नहीं देते, और आपको स्पैम नहीं करते।

यह वेबसाइट

apnavote.com सिर्फ़ जानकारी के लिए है: यहाँ कोई साइन इन नहीं है, और हम यहाँ आपकी कोई निजी जानकारी नहीं रखते। मतदाता सूची voters.apnavote.com पर खुलती है।

साइन इन करने पर

सूची देखने के लिए Google से साइन इन करना होता है (Clerk के ज़रिए)। तब हम आपका नाम, ईमेल और प्रोफ़ाइल फ़ोटो रखते हैं, और यह कि आप आख़िरी बार कब आए। यह सिर्फ़ आपका खाता चलाने और साइट का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए है। आपका पासवर्ड हम कभी नहीं देखते।

आपका WhatsApp नंबर, गाँव और पंचायत समिति

साइट इस्तेमाल करने से पहले हर खाते को अपना WhatsApp नंबर, अपना गाँव और अपनी पंचायत समिति बतानी होती है। यह ज़रूरी है: इसके बिना सूची नहीं खुलती। इनसे हम यह पक्का करते हैं कि साइट का गलत इस्तेमाल, धोखाधड़ी या स्कैम न हो।

ये जानकारी सिर्फ़ सुरक्षा के लिए और ज़रूरत पड़ने पर आपसे बात करने के लिए है। हम इसे बेचते नहीं, किसी को देते नहीं, आपको स्पैम या विज्ञापन वाले मैसेज नहीं भेजते, और बिना वजह मैसेज नहीं करते। हम आपसे तभी संपर्क कर सकते हैं जब आपके खाते या अनुरोध के बारे में बात करना ज़रूरी हो।

जानकारी एक बार दी जाती है। गलत जानकारी देने पर आपका खाता हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया जाएगा।

साइट का इस्तेमाल कैसे होता है

साइट को बेहतर बनाने के लिए हम देखते हैं कि उसका इस्तेमाल कैसे होता है: आपने कौन से पेज और गाँव खोले, कितनी देर देखा, खोज में क्या लिखा और कितने नतीजे मिले, आपने कौन सा मतदाता खोला और पेज कितना नीचे तक देखा, क्या कॉपी, शेयर या डाउनलोड किया, कौन सी गड़बड़ी आई, आपका फ़ोन या ब्राउज़र और उसकी सेटिंग (स्क्रीन, भाषा, समय क्षेत्र, नेटवर्क), आपका IP पता, इंटरनेट कंपनी और उससे पता चलने वाली जगह। यह आपके खाते से जुड़ा रहता है और तीन महीने बाद अपने-आप मिट जाता है। इसे हम विज्ञापन के लिए इस्तेमाल नहीं करते और किसी को बेचते नहीं।

गाँव खुलवाने या जोड़ने का अनुरोध

अगर आप किसी बंद गाँव को खुलवाने का, या कोई नया गाँव जोड़ने का अनुरोध भेजते हैं, तो उसमें आपका नाम, ईमेल और WhatsApp नंबर (और नए गाँव का नाम और जगह) हमारे पास आता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ़ उसी अनुरोध के बारे में आपसे बात करने के लिए होता है।

हम क्या नहीं रखते

आपकी चुनी भाषा एक कुकी में, और आख़िरी बार देखा गाँव आपके ब्राउज़र में रहता है। शेयर की जाने वाली फ़ोटो आपके फ़ोन पर ही बनती हैं, कहीं अपलोड नहीं होतीं।

दूसरी सेवाएँ

साइन इन Google और Clerk से होता है, और साइट एक होस्टिंग कंपनी के सर्वर पर चलती है। ये सेवाएँ अपनी नीतियों के अनुसार काम करती हैं। इनके अलावा हम आपकी जानकारी किसी को नहीं देते, जब तक क़ानून के तहत कोई सरकारी विभाग न माँगे।

हम आपकी जानकारी सँभालकर रखने की पूरी कोशिश करते हैं, पर इंटरनेट पर कोई भी सिस्टम सौ प्रतिशत सुरक्षित नहीं होता।

धोखे से बचें

अपना वोट कभी फ़ोन करके OTP, आधार नंबर, बैंक जानकारी या पैसे नहीं माँगता। कोई हमारे नाम से ऐसा माँगे तो न दें।

मतदाता सूची में आपका नाम

साइट पर दिखने वाली मतदाता जानकारी (नाम, पिता या पति का नाम, वार्ड, क्रमांक, मकान संख्या, आयु, लिंग, वोटर ID) राज्य निर्वाचन आयोग की पंचायत निर्वाचक नामावली से ली गई है, जो आयोग की वेबसाइट पर सबके लिए खुली है। यह जानकारी पूरी तरह राज्य निर्वाचन आयोग की है। अपना वोट इसका मालिक नहीं है और इस पर कोई दावा नहीं करता।

अगर आप चाहते हैं कि आपका नाम अपना वोट पर न दिखे, तो support@apnavote.com पर ईमेल करें, और गाँव, वार्ड और क्रमांक लिखें। हम उसे यहाँ से हटा देंगे।

ध्यान दें: इससे नाम सिर्फ़ अपना वोट से हटता है, आधिकारिक मतदाता सूची से नहीं। आधिकारिक सूची में कुछ जुड़वाना, बदलवाना या हटवाना हो तो अपने BLO से मिलें।

खाता हटाना

आप कभी भी साइन आउट कर सकते हैं। अपना खाता और उससे जुड़ी सारी जानकारी हटवाने के लिए support@apnavote.com पर ईमेल करें।

कोई सवाल हो तो लिखें: support@apnavote.com

नियम और शर्तें